Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पंजाब में सरकारी खजाने में घपलेबाजी, भ्रष्टाचारी करने वाले कथित नेता, अफ़सर आप सरकार की रडार पर

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
आम आदमी पार्टी के नेता एव वार्ड इंचार्ज रमेश सोनी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान आप पार्टी के पक्ष में हुए मतदान के चलते आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष विभिन्न प्रकार की भ्राति फैलाने के जुटा है कि लोग आप पार्टी की सरकार को बना कर अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। ऐसा कुछ भी नही है। सोनी ने कहा कि जो कारनामे पिछली अकाली भाजपा, कांग्रेस सरकार ने पंजाब में किये भारी भरकम घोटाले किए उनपर कार्यवाही एव जांचों में समय लग रहा है। शिक्षा विभागों में जो मंत्री करोड़ो रुपयों के वजीफे जरूरतमंद बच्चो के डकार गए उनको सलाखों के पीछे पहुचाया गया, आधे से ज्यादा कांग्रेस पार्टी में अपने आपको पंजाब की जनता का मसीहा कहे जाने वाले आज सलाखों के पीछे जेल की ऊंची ऊंची दीवारों को रोजाना टकटकी बांध देख रहे है कि बाहर कब निकलना होगा। सोनी ने कहा कि लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी को अपना सब कुछ मानने वाले जुझारू कहे जाने वाले नेताओं ने जांच के भय से पार्टी को छोड़ केंद्र शासित सरकार की छत्रछाया में जा बैठे, उन्होंने कहा कि जो अथाह फतवा आम जनता ने आप पार्टी को सौंपा है उसका श्रेय जरूर पंजाब की जनता को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने हेल्पलाइन नम्बर तो जारी किये पर उनपर शिकायत कर्ता की कार्यवाही शून्य रहती थी। आज सरकार ने रिश्वत खोरी को रोकने के लिए आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर, किसानों के लिए हेल्पलाइन, पुलिस एव सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है जिनपर चंद घंटों में कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय अबोहर के विकास के लिये स्वच्छ भारत अभियान से लेकर स्ट्रीट लाइट एव सड़को के लिये केन्द्र एवं राज्य सरकार की विकास फंडों में क्या क्या भूमिका रही है, उनकी उच्च स्तरीय जांच चल रही है।