Saturday, 18 April 2026
Breaking News
नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते
पंजाब Trending

पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी विरासत, राज्य के हकों के लिए समझौता नहीं

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य सरकार की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के केंद्रीकरण की कोशिशों के खि़लाफ़ शुरु की मुहिम को उस समय पर सफलता मिली जब राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री की तरफ से यह बात कही गई कि केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का केंद्रीकरण नहीं किया जा रहा।
पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत के मुद्दों पर राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुये पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा, ‘‘पंजाब यूनिवर्सिटी हमारी विरासत और इस पर हमारा हक है। पंजाब यूनिवर्सिटी केंद्रीकरण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।’’
उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से पंजाब विधानसभा में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ केंद्रीकरण के खि़लाफ़ प्रस्ताव पास किया था। पंजाब सरकार की इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुये पंजाब से राज्य सभा मैंबर विक्रमजीत सिंह साहनी की तरफ से संसद के उच्च सदन में यह मामला उठाया जिस पर केंद्रीय मंत्री ने जवाब दिया कि पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ का केंद्रीकरण नहीं किया जा रहा है।