Read in:Hindi
चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार ने 28 दिसंबर को राज्य में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस संबंधी नोटिफिकेशन सरकार ने जारी किया है।
नोटिफिकेशन के अनुसार शहीदी सभा को मुख्य रखते हुए वीरवार को राज्य के सारे सरकारी दफ्तरों, बोर्डस्, कॉरपोरेशन, सरकारी संस्थानों व विद्यक संस्थानों में गजटेड छुट्टी रहेगी। याद रहे कि शहीदी सभा 28 दिसंबर को शुरू होगी, जिस कारण सरकार ने राज्य में छुट्टी का ऐलान किया है।