Wednesday, 22 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
पंजाब Trending

पटियाला में होगा गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समागम; राज्यपाल राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा गणतंत्र दिवस के समारोहों का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। पटियाला में राज्य स्तरीय समारोह होगा, जहाँ पंजाब के राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे और मार्च पास्ट से सलामी लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 26 जनवरी, 2024 को लुधियाना में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे, जबकि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां बठिंडा और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी गुरदासपुर में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।
अलग-अलग जिलों में होने वाले समारोहों और मुख्य मेहमानों के विवरण जारी करते हुए प्रवक्ता ने बताया कि वित्त, प्लानिंग और कराधान एवं आबकारी मंत्री हरपाल चीमा जालंधर, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और छपाई सामग्री मंत्री अमन अरोड़ा अमृतसर, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर फाजिल्का, खेल एवं युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर फिऱोज़पुर, एन.आर.आई. अफ़ेयर्स और प्रशासनिक सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल मलेरकोटला, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह श्री मुक्तसर साहिब, राजस्व और जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा मानसा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले और वन मंत्री लाल चंद फरीदकोट, परिवहन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर संगरूर, स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, ऊर्जा और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह रूपनगर, रक्षा सेवा कल्याण और स्वतंत्रता सेनानी मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा शहीद भगत सिंह नगर, लेबर और टूरीज्म और कल्चरल अफेयर्स मंत्री मिस अनमोल गगन मान तरन तारन, स्थानीय निकाय और संसदीय कार्य मंत्री बलकार सिंह मोगा और कृषि एवं पशु पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां पठानकोट में राष्ट्रीय ध्वज लहराएंगे।