Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

पति को मौत के घाट उतारने वाले मां बेटे को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   अबोहर, (दलीप)
सदर थाना के प्रभारी बरजिंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने मक्खन सिंह पुत्र हरनेक सिंह को मौत के घाट उतारने के आरोप में उसकी पत्नी सुरजीत कौर व बेटा प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से योग्य न्यायाधीश ने पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक मक्खन सिंह की बेटी मनजीत कौर के बयानों पर मुकदमा नं. 84, 11.11.2022 भांदस की धारा 302, 201, 34आईपीसी के तहत उसकी माता सुरजीत कौर, भाई प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मनजीत कौर ने आरोप लगाया कि उसके पिता मक्खन सिंह को मारपीट कर उसकी मां व भाई ने घर के अंदर दफना दिया था और सदर थाना पुलिस में गुमशुदा की रिपोर्ट लिखवा दी थी। शक होने पर पुलिस ने लाश को घर से बरामद किया। मक्खन सिंह का पोस्ट मार्टम फरीदकोट से करवाया जायेगा।