Friday, 05 June 2026
Breaking News
डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
पंजाब

पत्रकार को टक्कर मारने वाले कार चालक पर मामला दर्ज

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
गांव आलमगढ़ के पास हुए सड़क हादसे में पंजाब केसरी के पत्रकार प्रदीप नागपाल के बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ थाना सिटी वन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  (MOREPIC1)
पुलिस द्वारा प्रदीप नागपाल के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शनिवार बाद दोपहर नानकसर शिवपुरी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। जहां अबोहर के पत्रकार भाईचारे के अलावा समाजसेवी संस्थाओं, राजनेताओं और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों द्वारा प्रदीप नागपाल के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
सिटी वन पुलिस ने राजिंद्र नागपाल के बयानों पर उसके भाई प्रदीप नागपाल के बाइक को टक्कर मारने वाले कार चालक गांव खैरपुर हालाबाद रिद्धि सिद्धि कॉलोनी श्रीगंगानगर निवासी विष्णु डेलू पुत्र खेतपाल के खिलाफ भादंसं की धारा 304 -ए, 427, 279 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पत्रकार प्रदीप को इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले जाया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।