Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
यू.टी. क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन सीनियर्स ने अपने मैच जीते पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित
हिमाचल Trending

पर्यटन के लिए विकसित होंगे देव श्री गणपति मन्दिर भटवाड़ी एवं देव श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर कोट खमराधा

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से देव श्री गणपति मन्दिर भटवाड़ी और देव श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर कोट खमराधा के लिए आवश्यक बजट प्रावधान करने की घोषणा की ताकि इन्हें पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने भटवाड़ी में श्री देव गणपति मन्दिर में देव दर्शन समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए इस भव्य मन्दिर के लिए क्षेत्र के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है और प्रदेश के लगभग हर गांव में स्थानीय देवी-देवताओं के मन्दिर हैं। उन्होंने कहा कि इस मन्दिर की लकड़ी और पत्थर की नक्काशी अद्भुत है और यह मन्दिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का कंेद्र बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मन्दिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण सम्भव हो रहा है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि विकासात्मक आवश्यकताओं के संदर्भ में द्रंग विधानसभा क्षेत्र लगभग सराज के समान है। किन्हीं कारणवश विकास के मामले में उपेक्षित रहे क्षेत्रों का प्रदेश सरकार विकास सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत भटवाड़ी और बांधी में 2.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना भटवाड़ी-शाला-निहलू-ओडीधार-रैंस-निशर-बाटा का लोकार्पण किया।
जय राम ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटसनोर में विज्ञान प्रयोगशाला खोलने और इसे आदर्श विद्यालय बनाने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय जलाखिनी और रैंश नशयार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय माध्यमिक पाठशाला थवारी और ज्वालापुर को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर (देवखान) में सहकारी बैंक की शाखा खोली जाएगी। उन्होंने कहा कि शालानाला-उड़ीधार-भराशी सड़क को एससीसीपी योजना के तहत और मोनल-बनोगी-कंडा सड़क तथा शालानाल-जला-काशना सड़क को नाबार्ड के तहत लाया जाएगा।
इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 65 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट सनोर (ज्वालापुर) के नवनिर्मित भवन का भी लोकार्पण किया।