Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

पावरकाम की गलती से मीटरों में लगी आग, नही लगे नए मीटर

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
अंबाला रोड पर स्थित पंचशील सोसाइटी में दो दिन पहले मीटर वाले बॉक्स में स्पार्किंग की वजह से आग लग गई थी और बॉक्स में लगे 16 मीटर जलकर राख हो गए थे। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों नए पावरकाम विभाग को की थी लेकिन पावरकाम विभाग के कर्मचारी 5 घंटे बाद मौके पर पहुंचे और अस्थाई तौर पर बिजली ठीक कर चले गए। जबकि स्थानीय लोगों ने उन्हें जले हुए मीटर बदलने के लिए कहा था। पावरकॉम के कर्मचारी आए ओर बिजली की सप्लाई डायरेक्ट कर दी। स्थानीय निवासी भरत भूषण, टोनी बंसल, एस के शर्मा, टेक सिंह राठौर, आर पी राणा, सुधीर कुमार और जगननाथ ने बताया कि मीटर बॉक्स में सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्पार्किंग होनी शुरू हुई थी तो हमने उसके बाद पावरकाम विभाग को कुल 12 काल किए और पावरकाम के ऑनलाइन नंबर पर भी काल की लेकिन वहां कोई नही आया। पांच घंटे बाद जब पावरकाम अधिकारी आए तो टेंप्रेरी ठीक कर चले गए थे उसके बाद मीटर बॉक्स में आग लग गई थी। यदि पावरकाम विभाग के कर्मचारी ठीक ढंग से स्पार्किंग ठीक करते तो शायद मीटर बॉक्स में आग न लगती। इस बात को दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी भी नए मीटर नही लगाए गए हैं। लोगों ने बताया कि मीटर जलने के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। लोगों ने मांग की के जल्द बिजली की मीटर लगाए जाएं ताकि बिजली की सप्लाई बिना रूकावट के चलती रहे।

जैसे ही हमे शिकायत मिली, हम तुरंत पहुंच गए थे, यह जरूर है कि ट्रेफिक की वजह से थोड़ा टाइम जरूर लगा है। हमने सप्लाई चालू कर दी है बाकी मीटर उन्हें दुबारा अप्लाई करने पड़ेंगे, उसके बाद जैसे ही अप्रूवल मिलती है साथ की साथ मीटर लगा दिए जाएंगे।
— अमन, कर्मचारी पावरकाम विभाग जीरकपुर

0 Comments