Sunday, 28 June 2026
Breaking News
आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को
पंजाब Trending

पीआरटीसी पेंशनर्स ने 70 साल पार कर चुके 28 वरिष्ठतम साथियों को किया सम्मानित

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल:
पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन बरनाला डिपो द्वारा अपने वरिष्ठतम साथियों को सम्मान देने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए एक विशेष पहल की गई। जिसके तहत एसोसिएशन ने 70 वर्ष पार कर चुके 28 वृद्ध पेंशनधारकों को सम्मानित किया, जिनमें 10 पेंशनधारियों की विधवाएं भी शामिल थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के संरक्षक पैंशनर उजागर सिंह ने की।
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पीआरटीसी पेंशनर्स एसोसिएशन बरनाला डिपो के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष जनक राज, महासचिव भूरा सिंह ने कहा कि एसोसिएशन द्वारा की गई यह पहल बुजुर्गों के सम्मान के लिए है। उन्होंने कहा यदि नए कर्मचारी सेवानिवृत्त कर्मचारियों/पैंशनर्ज के साथ कुछ पल साझा करेंगे तो उन्हें जीवन के अनुभव प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह जीवन का अटल सत्य है कि एक इंसान ही है, जिसे जीवनभर छोटे-बड़े से कुछ न कुछ सीखने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर एसोसिएशन के सहायक उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, वित्तसचिव बुद्धराम और ज्ञानी बलदेव सिंह, कार्यकारी सदस्य मेजर सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है कि सम्मान समारोह के चलते सभी पैंशनर्ज ने मिलकर भोजन किया।