Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पी एस पी सी एल का लाईनमैन 40000 रुपए रिश्वत लेते काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के खूई खेड़ा में तैनात पी एस पी सी एल के लाईनमैन महेन्दर कुमार को 40000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।
उक्त लाईनमैन को प्रदीप कुमार निवासी गाँव बाज़ीदपुर कट्यांवालीए जो अपने गाँव में बालाजी मिल्क सेंटर चलाता हैए की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।  (SUBHEAD)
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजीलैंस ब्यूरो फिऱोज़पुर रेंज के फाजिल्का यूनिट से सम्पर्क करके शिकायत दर्ज करवाई थी कि लाईनमैन महेन्दर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैलए 2023 महीने में 73790 रुपए के आए बिजली के बिल का निपटारा करने के बदले रिश्वत के तौर पर 40000 रुपए की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इससे पहले फरवरी महीने में 52360 रुपए बिजली का बिल आया था और उक्त लाईनमैन ने इस बिजली के बिल को ठीक करवाने के बदले उससे 21000 रुपए लिए थे परन्तु जब उसका अप्रैल महीने का बिजली का बिल 73790 रुपए आया तो उसे पता चला कि इसमें फरवरी महीने का बिल भी जोड़ा हुआ था। इसलिए उसने दोबारा लाईनमैन के साथ संपर्क किया तो लाईनमैन ने उससे ;शिकायतकर्ताद्ध और 40000 रुपए की माँग की।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और इस लाईनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में शिकायतकर्ता से 40000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी लाईनमैन के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस फिऱोज़पुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

0 Comments