Thursday, 25 June 2026
Breaking News
स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र
हिमाचल Trending

पुलिस अधिकारियों के वर्दी भत्ते में वृद्धि की घोषणा

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश पुलिस अधिकारियों का वार्षिक वर्दी भत्ता 3675 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुलिस देश की सबसे अनुशासित और समर्पित पुलिस बलों में से एक है, जोकि प्रत्येक हिमाचलवासी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों और विषम कार्य समय के बावजूद राज्य पुलिस ने हमेशा उच्च कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता के मानकों को बरकरार रखा है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस बल के उच्च मनोबल को बनाए रखने के लिए बेहतरीन माहौल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल की अवधि में पुलिस कर्मियों के विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों पद भरे गए हैं और 2500 से अधिक पुलिस कर्मियों को पदोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाने और बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में कई पुलिस चौकियां और पुलिस स्टेशन खोले गए हैं। कांगड़ा जिले के नूरपुर में एक नया पुलिस जिला बनाया गया है।  (SUBHEAD)
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस उप अधीक्षक के 16 पदों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में स्तरोन्न्त करने का निर्णय लिया है। इससे पुलिस बल में पदोन्नतियों के ठहराव को दूर करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में प्रगति के साथ ही पुलिस बल की कार्यप्रणाली में भी भारी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रही प्रगति की चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस बल को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने पुलिस बल और जनता के बीच बेहतर समन्वय पर भी विशेष बल दिया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में राज्य पुलिस विभाग को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान पुलिस बल को अधिक प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग को 350 वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस संदीप भारद्वाज ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्यिों का स्वागत किया और हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा अधिकारियों की कुछ मांगों से भी अवगत करवाया।