Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

पुलिस कर्मी को मौत के घाट उतारने वाला जोरा पांच दिन के रिमांड पर

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
फगवाडा में पुलिस मुलाजिम को मौत के घाट उतारने के बाद पनाह लेने के लिए ढकोली के एलप्स होटल में छिपने आए गेंगस्टर युवराज सिंह जोरा को पुलिस ने शुक्रवार को डेराबस्सी अदालत में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस को बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस को पता लगा कि हरियाणा नंबर की गाड़ी में छोड़ने आए युवक भी तेजा गेंगस्टर के सदस्य थे और उसके कहने पर ही वह जोरा को जीरकपुर छोड़ने आए थे। जिसके बाद पुलिस ने हरियाणा नंबर की गाड़ी को तलाश करने और जोरा द्वारा होटल में दिए नकली आधार का भी पता लगाया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नवाशहर के नजदीक पड़ते मेहतपूर गांव के रहने वाले तेजा मेहतपुरिया पर भी 50 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज है और जो कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। पुलिस उस तक पहुंचने के प्रयास कर रही हैं। इसके इलावा पुलिस चैक कर रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लेकर आते हैं और आधार कैसे और कहा से बनवाया था। इसके साथ ही पुलिस आधार कार्ड में दिए पते की भी जांच कर रही है कि वहां गेंगस्टरों का क्या कनेक्शन है।
बता दें कि बीते दिनों जोरा को पकड़ने के लिए पुलिस ने होटल में दबिश दी थी तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। जिसके बाद डीएसपी विक्रम बराड़ ने जोरा के दोनों टांगो में गोली मारकर घायल कर दिया था और उसे असले सहित गिरफ्तार कर इलाज के जीएमसीएच 32 सैक्टर में भर्ती करवाया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे अदलात में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

0 Comments