Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

पुलिस ने सर्च अभियान के दौरान पकड़ा 60 ग्राम गांजा

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान के तहत वीआईपी रोड से 60 ग्राम गांजा सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नव नियुक्त एसएसपी संदीप गर्ग के आदेशों पर पूरे जिले में नशा तस्करी की रोकथाम के लिए मंगलवार को पीजी में रहने युवक युवतियों व फ्लैटस की चैकिंग की गई थी। एसएसपी के आदेशों पर जीरकपुर पुलिस ने वीआईपी रोड की करीब आधा दर्जन सोसाइटियों की चैकिंग और इन सोसाइटीयों में जितने भी पीजी थे सब की तलाशी ली गई। मामले के सबंध में थाना जीरकपुर के एसएचओ दीपिन्दर सिंह बराड़ ने बताया कि उनकी टीम को सर्च अभियान के दौरान वीआईपी एनकलेव के कमरा नंबर 306 निवासी परीक्षित नामक युवक जो कि मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है, के पास से 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने सर्च अभियान के तहत शक होने पर परीक्षित की अलमारी की तलाशी ली तो उसमें एक लिफाफे में से गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस गांजे को तोलकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं उन्होंने बताया कि पीजी में रहने वाले युवक युवतियों की स्नाखती कार्ड व चैकिंग की गई जिस में कोई भी संदिग्ध नही पाया गया।