फाजिल्का, लीलाधर शर्मा:
भारत के पूर्व प्रधान मंत्री, जननायक और कुशल राजनीतिज्ञ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज 100वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। भाजपा शासित राज्य सरकारें 2014 से इस दिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।
अटत विहारी वाजपेयी फाजिल्का कई बार आते उन्हें फाजिल्का के कार्यकर्ताओं से काफी लगाव था। नगर के ऐतिहासिक घंटाघर पर उन्होंने एक कार्यक्रम आयोजित कर भारत पाक के बीच हुए युद्धों में शहीद हुए सैनिकों को भी नमन किया। उस समय उनके साथ फाजिल्का के प्रसिद्ध वैद्य स्व. वृंदावन शर्मा, प्रमुख नेता चौ. आद लाल जाखड़ भी साथ रहें। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. किशोर चंद भठेजा के घर भी वो भोजन कर के गए थे। फाजिल्का की घासमंडी में भी कई जलसे करके गए। भाजपा को आगे लाने में उनका विशेष रोल रहा। मैं उनके साथ फिरोजपुर के हुसैनीवाला बार्डर पर भी गया जब वो विदेश मंत्री थे। पूर्व विधायक स्व. गिरधारा सिंह के घर उनके साथ बैठ भोजन किया था वो भी याद आ रहा है। अटल बिहारी वाजपाई जी के जन्म दिन के 99 वर्ष पूरे होने व 100 वर्ष में प्रवेश होने पर उनको जयंती पर उन्हें नमन करते हैं और उनके बताए रास्ते पर चल देश की सेवा करते रहेगें।
पंजाब
Trending
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 100वें जन्मदिन पर विशेष
Read in:Hindi