Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

पेड़ से टकराई कार, पंच के जवान बेटे की मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी:
बीती देर रात अमलाला गांव के पास हुए हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक हरमन सिंह ग्राम चाड्याला के पंच नरिंदर सिंह का पुत्र था, जो बीती रात शादी समारोह से घर लौट रहा था।
एएसआई अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक हरमन अपने वाहन से भांखरपुर गांव में शादी समारोह में गया था। बीती रात जब वह घर लौट रहे थे तो करीब 1 बजे अमलाला गांव के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी के एयरबैग भी खुल गए। गाड़ी चला रहा हरमन गाड़ी में फंस गया। पेड़ से वाहन के टकराने की तेज आवाज सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए, जिन्होंने बड़ी मुश्किल से हरमन को वाहन से बाहर निकाला और डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक हरमन की मौत हो चुकी थी।
मृतक हरमन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। हरमन की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसर गया। जवान बेटे की मौत के बाद परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है।