Monday, 27 July 2026
Breaking News
गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय
पंजाब Trending

पैदल हाईवे क्रॉस कर रही महिला कार की टक्कर से मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
अंबाला—चंडीगढ़ हाईवे पर घोलूमाजरा के पास सोमवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौलीजागरां की एक महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार समेत चालक फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेहली चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे हुआ। 45 वर्षीय फूलवती वासी मौली जागरां सेठी ढ़ाबे के पास सड़क पार कर रही थी। इस बीच अंबाला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई। उसके सिर पर गहरी चोट आई और महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। महिला के पीछे परिवार में पति के अलावा 4 बच्चे हैं। महिला यहां कैसे और किस काम से आई थी, इसका परिवार को कुछ नहीं पता। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को डेराबस्सी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को उसके वारिसों के हवाले कर दिया। पुलिस कार सवार के बारे में पता लगाने में जुटी हुई है और पता लगाया जा रहा है कि सीसीटीवी में कार का नंबर आया है या नहीं।