Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

प्रकाश पर्व पर लाखों में संगत हुई नतमस्तक, नगर कीर्तन व लंगर का आयोजन

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में लाखों की गिनती में संगत नतमस्तक हुई। प्रकाश पर्व सुबह चार बजे से ही संगत गुरद्वारों में पहुंचनी शुरू हो गई थी और माथा टेकने व लंगर के लिए सुबह से ही लंबी लंबी लाइने लग गई थी। लंगर सुबह से ही बरताना शुरू कर दिया गया था। गुरद्वारा नाभा साहिब, बाउली साहिब, भूड्डा साहिब, छत गांव, पभात, दयालपुरा और वीआईपी रोड पर गुरद्वारों में विशेष तौर पर कीर्तन दरबार और लंगर का आयोजन किया गए था। सिख संगतों ने इलाही बानी का आनंद लिया और लंगर छका। लंगर में विशेष तौर जलेबीयां भी बनाई गई थी। गुरद्वारा नाभा साहिब में सुखमनी सोसाइटी नाभा साहिब की महिलाओं द्वारा कीर्तन किया गया। बाउली साहिब गुरद्वारा साहिब में भी कीर्तन दरबार सजाया गया था। बाउली साहिब में भी लंगर के लिए बहुत बड़ी बड़ी लाइने लगी हुई थी और लंगर हाल फूल होने के बाद पार्किंग में लंगर का विशेष इंतजाम किया गया था। उस दौरान स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा का विशेष इंतजाम किया गया था। डीएसपी विक्रम बराड़ परिवार के साथ माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। गुरद्वारा नाभा साहिब और बाउली साहिब गुरद्वारे के बाहर सजी दुकानों से लोग सिख इतहास से जुडी किताबें व समगरी खरीदे ते नजर आए। इस दौरान पाठी सिंहो ने गुरद्वारों में पहुंची संगतो को प्रकाश पर्व की बधाई दी। वहीं गुरद्वारा बाउली साहिब से जाथेदार रणजीत सिंह ने बताया कि आज कल के युवा सिख इतिहास के बारे में बहुत कम जानते है। उन्होंने युवाओं से अपील की के सिख इतिहास को अच्छी तरह से पढ़ो समझो और उसपर अमल करो। सिख इतिहास कुर्बानियों से भरा हुआ है, जिसके बारे में आज के युवा को जानकरी होना बहुत जरूरी है।