Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

प्रदूषण फैलाने की शिकायत पर केमिकल व बीयर फैक्टरी में विधायक का छापा

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
हलका विधायक रंधावा ने मुबारकपुर सड़क पर स्थित केमिकल फैक्टरी पीसीसीपीएल व मुख्य मार्ग पर स्थित एक बीयर फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान उनके साथ प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी भी थे। जिन्होंने दोनों फैक्ट्रीयों के अंदर व बाहर से पानी व मिट्टी के सेंपल एकत्रित किए।
इस बारे में जानकारी देते हुए विधायक रंधावा ने कहा कि उनको स्थानीय निवासियों की शिकायतें मिल रही थी कि दोनों फैक्ट्रीयों की ओर से प्रदूषण फैलाया जा रहा है। जिसकी जांच के लिए वह खुद पहुंचे है। उन्होंनेे कहा कि इन दोनों फैक्ट्रियों के पास से निकलने वाला चो का पानी पूरी तरह से काला व दूषित है। जिसको देखकर स्पष्ट है कि इसमें दूषित पानी किसी फैक्टरी की ओर से छोड़ा जा रहा है। उन्होंने मौके पर पीसीसीपीएल फैक्टरी में कई चोर मोरियां देखी जिसमें पानी छोड़े जाने की संभावना प्रगट हुई। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने इस फैक्टरी के पीछे स्थित बीयर फैक्टरी में छापा मारा। जहां उन्होंने दूषित पानी से भरा एक कूआं पकड़ा। उन्होंने कहा कि कूएं में से कुछ ईंटें निकाली हुई थी जहां से दूषित पानी जमीन में रिस रहा था।
उन्होंने मौके पर प्रबंधकों की जमकर क्लास लगाते हुए कहा कि आप हमारे में क्षेत्र में प्रदूषण फैलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहें है जबकि नौकरियां बाहरी राज्य के लोगों को दी जाती है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्रीयों के प्रदूषण के कारण घर घर कैंसर व अन्य बीमारियों ने पैर पसार लिए है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान की सख्त हिदायत है कि वह पंजाब को प्रदूषण मुक्त बनाकर ही सांस लेंगे। जिसके लिए किसी भी औद्योगिक ईकाई को प्रदूषण फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी बल्कि पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकारों में इन फैक्ट्रियों की ओर से खुलेआम प्रदूषण फैलाकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया है। जिसको अब किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नही किया जाएगा।
कंपनी प्रबंधकों ने आरोप नकारे:
मौके पर मौजूद दोनों कंपनियों के प्रबंधकों ने कैमरे के सामने प्रदूषण फैलाने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी ओर से प्रदूषण बोर्ड के सारे नियमों की पालना की जाती है। उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का दावा किया।