Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

प्राकृतिक खान-पान मानव स्वास्थ्य का बीमारियों से बचाता है

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
प्राकृतिक खान-पान इंसान को कैंसर जैसी नामुराद बीमारियों से राहत दिला सकता है। व्यक्ति द्वारा खाया जा रहा भोजन ही दवाई का काम करे तो जीवन की गुणवत्ता में सुधार आना लाजमी है। यह बात जानी मानी वीटग्रैस व प्रोबायोटिक स्पेशलिस्ट दीबा आरिफ ने पंचकूला में परवा फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई ‘स्वस्थ जीवन और कैंसर मुक्त विश्व के लिए एक पहल’ के दौरान कही। परवा फाउंडेशन की संस्थापक दीबा आरिफ ने कहा कि एक सुंदर पंक्ति ‘खाने को अपनी दवा बनने दें’ को यदि व्यक्ति अपने जीवन में अपना ले तो व्यक्ति ताउम्र स्वस्थ रह सकता है।
उन्होंने कहा कि अनुभवों ने साबित किया है कि हमारा खाना ही शरीर के लिए दवाई बन सकता है। उन्होंने वीटग्रास की घरेलू (इनडोर) पैदावार के बारे बातचीत करते हुए उन्होंने अपने 10 वर्ष के सफर में अनेकों ही कैंसर पीडि़त मरीजों को राहत मुहैया करवाई है। इसके अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, एलर्जी, आंत की समस्याओं, थायराइड, एनीमिया सहित अनेकों बीमारियों से भी छुटकारा दिलाया है। उन्होंने बताया कि आहार से प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स गायब होना गंभीर बीमारियों का कारण बना है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आज के दिन ही इस फाउंडेशन की स्थापना की गई थी, जिसका मुख्य मकसद ‘स्वस्थ जीवन और कैंसर मुक्त विश्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूरा वर्ष इनडोर में पूरी योगय विधियों तथा आर्गेनिक तरीकों से वीटग्रैस तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि वीटग्रैस में सभी विटामिन, एमीनो एसिड आदि के अलावा आक्सीजन का उच्च स्तर होता है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा ब्लैक गारलिक/ काला लहुसन भी संशोधित तरीकों से तैयार किया जाता है। जो कि ब्लड प्रैशर के मरीजों के लिए लाभकारी साबित होता है। इसके अलावा इससे क्लोस्ट्रोल तथा इम्यूनिटी में सुधार लाता है।