Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनाकर 22 लाख रुपए की ठगी, 5 आरोपियों पर केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी नगर परिषद डेराबस्सी अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर मीरपुर में करीब 22 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविंदर सिंह उर्फ मेला राम पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर, जय भगवान पुत्र प्रीतम चंद निवासी ग्राम रेहोड़ तहसील बरवाला पंचकूला, गवाह सतीश कुमार पुत्र बचना राम व फर्जी दस्तावेज बनाने वाले विनोद कुमार पुत्र रौंकी राम, दोनों ग्राम भुक्खड़ी, थाना हंडेसरा और नंबरदार पवन कुमार पुत्र नोटन दास निवासी लालडू मंडी पर धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि पांचों आरोपी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
गुलाबगढ़ रोड डेराबस्सी निवासी राकेश मेहता ने बताया उसने 178 वर्ग गज का प्लॉट जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी के तहत 2011 में रणदीप सिंह राणा से खरीदा था। मुबारकपुर के रविंदर सिंह उर्फ मेला राम के नाम से फर्जी दस्तावेज बनाए गए और साल 2019 में उसे मालिक बनाकर जय भगवान के नाम से रजिस्ट्री कराया गया। कुछ दिन बाद उसने ईस्सापुर निवासी बलविंदर सिंह के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी हासिल कर 10 लाख रुपए लिए। इस प्लॉट को आगे गुड़गांव निवासी ओम प्रकाश वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा को बेचकर रजिस्ट्री कराया गया।
प्लॉट बेचना शुरू किया तो खुला मामला:
राकेश ने बताया प्लॉट बेचना शुरू किया तो पूरे मामले का राज खुल गया। रजिस्ट्री से पहले फर्द के लिए वहां किसी और का नाम बोल रहा था। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्रियों की कॉपी लेकर असली दोषियों का पता लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा उनके साथ करीब 22 लाख की ठगी हुई है। मुबारकपुर पुलिस प्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा जिला पुलिस प्रमुख के आदेश पर एसपी ग्रामीण और डीएसपी डेराबस्सी ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।