Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
स्टार ऑफ ट्राइसिटी ग्रुप ने मनाया नारी शक्ति का जश्न, प्रतिभा पंडित को सुपर मॉम खिताब से सम्मानित किया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी
पंजाब Trending

फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
डेरा बाबा नानक (डी बी एन) ब्रिगेड द्वारा आयोजित 12 बिहार बटालियन की साइकिल अभियान टीम ने आज माधोपुर हेडवर्क्स से जालंधर छावनी तक अपनी 541 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर ली। इस टीम में एक अधिकारी, एक जेसीओ और 10 अन्य रैंक शामिल हैं। टीम ने इस अभियान की शुरुआत 15 नवंबर को साइकिलिंग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और बच्चों और युवाओं में पर्यावरण चेतना बढ़ाने के दोहरे उद्देश्य से की थी।
अपने अभियान दौरान, टीम ने भूतपूर्व सैनिको, युवाओं व स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया और स्थायी प्रथाओं को प्रोत्साहित किया। उनकी समर्पण और प्रतिबद्धता ने कई लोगों को विशेषकर युवा पीढ़ी को प्रेरित किया।   (MOREPIC1)
जालंधर छावनी में टीम के पहुंचने पर, मेजर जनरल मुकेश शर्मा, जी ओ सी पैंथर डिवीजन ने उनके प्रयासों की सराहना की और फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए अपनी हार्दिक प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने कहा, “यह अभियान सेना की एक स्वस्थ और अधिक पर्यावरणीय रूप से जागरूक समाज को बढ़ावा देने की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”
ब्रिगेडियर प्रणय डंगवाल, कमांडर, डी बी एन ब्रिगेड, और कर्नल विपिन, कमांडिंग ऑफिसर, 12 बिहार ने भी टीम को अभियान के सफल समापन के लिए बधाई दी। उन्होंने टीम के मनोबल और दृढ़ संकल्प की सराहना की। अभियान का नेतृत्व कैप्टन पी संपत ने किया था, जिनके नेतृत्व और मार्गदर्शन ने टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।