Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब

फ्लाओवर पर दो गाडिय़ों की टक्कर में फौजी जवान की मौत

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
शुक्रवार देर रात करीब साढ़े 8 बजे अंबाला-चंडीगढ़ हाइवे पर शर्मा फार्म के सामने फ्लाइओवर पर दो गाडिय़ों की भिडंत में एक फौजी जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 49 वर्षीय कुलदीप सिंह निवासी गांव गुलारवाला जिला बद्दी सोलन (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार फौजी जवान रांग साइड आ रहा था जोकि डेराबस्सी से चंडीगढ़ को आ रही फोर्स कू्रजर गाड़ी से आमने -सामने टकरा गया। फौजी का जवान कुलदीप सिंह स्विफ्ट गाड़ी पर सवार था जो डेराबस्सी की ओर जा रहा था। लोगों का यह भी कहना है कि उसने काफी शराब पी रखी थी। हालांकि फोर्स क्रूजर गाड़ी में एक प्राइवेट कंपनी के स्टाफ की 8 से 10 लड़कियां सवार थी। हादसे में स्टाफ कर्मचारी भी घायल हुआ है जिसका ईलाज चल रहा है। मृतक फौजी आइटीबीपी चंडीगढ़ में नौकरी करता था।   (MOREPIC1)
पुलिस के बताने अनुसार फौजी जवान कुलदीप सिंह डेराबस्सी की ओर जा रहा था। वह स्विफ्ट गाड़ी में सवार था। उसने अपने कालका निवासी साले बलविंदर सिंह को जीरकपुर में नौकरी लगाने के लिए बुलाया था। वह दोनों काम खत्म करने उपरांत आगे-पीछे अपनी-अपनी गाडिय़ों में सवार होकर जा रहे थे। जब वह डेराबस्सी की ओर से जाते समय रायल अस्टेट के सामने फ्लाइओवर पर पहुंचे तो यूपी नंबर एक गाड़ी ने उसके जीजा कुलदीप सिंह की स्विफ्ट गाड़ी को टक्कर मार दी। कुलदीप की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर क्रास कर अंबाला साइड से आ रही फोर्स क्रूजर गाड़ी से आमने सामने टकरा गई। कुलदीप सिंह को तुरंत 108 एंबुलैंस में ढकौली अस्पताल ले जाया गया जहां उसको डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया। शनिवार को डेराबस्सी अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। डा. इंदरजीत सिंह ने बताया कि मृतक के सिर में चोट लगने से ब्रेन हैमरेज हो गया था और उसका मणका भी टूट गया था। जिस कारण उसकी मौत हुई है। जीरकपुर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक के साला बलविंदर सिंह निवासी टगरा हकीमपुर कालका जिला पंचकूला के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 304ए, 279, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में माहौल उस समय गमगीन हो गया जब आर्मी के जवान के शव को अंतिम विदायगी देने की रस्म अदा की गई। इस मौके आर्मी के आफिसर, जवान व मृतक के परिवारक सदस्य भी मौजूद थे। आर्मी के जवान ने मृतक के शव को सलामी दी और आफिसर्स ने उसे फूल माला भेेंट की। इस उपरांत मृतक शव को उसके गांव रवाना किया गया।