Sunday, 26 July 2026
Breaking News
सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू
पंजाब Trending

फ्लैट के ताले तोड़ 75 हजार कैश व गहने चुराए

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी गुलमोहर सिटी अपार्टमेंट के एक फ्लैट में चोर ताले तोड़कर लाखों रुपए के सोने- चांदी के गहने व नगदी समेटकर फरार हो गए। मकान मालिक चंडीगढ़ रहते हैं जो हफ्ते बाद यहां आए तो घर के ताले टूटे मिले। डेराबस्सी पुलिस ने मौके का दौरा कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। अरुण सिंह ठाकुर पुत्र गुप्तेश्वर सिंह ठाकुर ने बताया कि वे चंडीगढ़ सेक्टर 44 में रहते हैं। उनका गुलमोहर सिटी में फ्लैट नंबर ए35 है। वीकेंड पर गुलमोहर सिटी में रहने के लिए आते हैं। शनिवार को छोटा भाई तरुण फ्लैट पर आया। फ्लैट के मेन गेट पर लोहे का दरवाजा लगा था जिसमें लीवर लॉक व एक ताला लगा हुआ था। इसके अलावा लकड़ी के दरवाजे पर भी ताला लगा हुआ था। चोरों ने दोनों दरवाजों के 3 लॉक तोड़े। घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। अरुण ने बताया कि घर में 75000 कैश व करीब 11 लाख रुपए के गहने रखे थे। जिन पर चोरों ने हाथ साफ किया। परिवार ने पुलिस को मामले संबंधी शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल आसपास के सीसीटीवी कैमरों से मदद ली जा रही है।