Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

बंद घर में चोरों ने सेंध मारकर एलसीडी व लैपटाप चुराया

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
जीरकपुर क्षेत्र में चोरियों तथा लूटपाट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। पुलिस इन पर नकेल कसने में कामयाब नहीं हो पा रही है। ढकौली थाने के अधीन पड़ते जीएमएस-2 पीर मुछल्ला में एक बंद घर में चोरों ने सेंध मारकर एलसीडी व लैपटाप चोरी कर लिया। इस मामले की शिकायत घर की मालकिन समिता कालिया ने ढकौली थाना पुलिस को दी थी। पुलिस ने महिला के बयान अज्ञात चोरों के खिलाफ आइपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक कर रही है ताकि चोरों का कोई सुराग हाथ लग सके।
पुलिस को दिए बयान में समिता कालिया ने कहा कि बीते दिन वह अपने भाई के घर पंचकुला में गई थी। जब वह रात सवा 9 बजे घर वापस आई तो देखा कि फ्लैट की रसोई में लगाए एग्जास्ट फैन तोड़ा हुआ था ओर दूसरा दरवाजा खुला पड़ा था। जब वह फ्लैट में दाखिल हुई तो जांच करने पता चला कि चोर घर में लगी एलसीडी व लैपटाप चोरी करके ले गए हैं। महिला ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कार्रवाई शुरु कर दी है।