Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

बठिंडा और अबोहर में प्रमुख जायदादों की ई-नीलामी 20 अक्तूबर से

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
बठिंडा विकास अथॉरिटी (बी.डी.ए.) द्वारा 20 से 31 अक्तूबर, 2022 तक बठिंडा और अबोहर में स्थित प्रमुख शहरी जायदादों की ई-नीलामी की जायेगी।
इस सम्बन्धी विवरण साझे करते हुए आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बठिंडा विकास अथॉरिटी द्वारा 26 रिहायशी प्लॉटों, 24 एस.सी.ओ. साईटों, निरवाणा एस्टेट बठिंडा में 5.72 करोड़ रुपए की आरक्षित कीमत वाली एक स्कूल साइट और अर्बन एस्टेट, फेज-2 बठिंडा में 19.40 करोड़ रुपए की आरक्षित कीमत वाली एक मल्टीप्लेक्स साईट की ई-नीलामी की जायेगी।
प्रवक्ता ने बताया कि इन जायदादों का कब्ज़ा सफल बोलीदाताओं को बोली की कुल कीमत का 25 फ़ीसदी का भुगतान करने पर सौंपा जायेगा। बकाया राशि 9.5 फ़ीसदी सालाना ब्याज दर पर किस्तों में भुगतान करनी पड़ेगी। इन जायदादों के विवरणों के अलावा नियम और शर्तें पोर्टल www.puda.e-auctions.in पर उपलब्ध हैं।
उन्होंने बताया कि ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी पोर्टल पर साईन-अप करके उपभोक्ता आई.डी. और पासवर्ड प्राप्त करना होगा। इसके उपरांत बोलीदाताओं को नैट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ आर.टी.जी.एस./ एन.ई.एफ.टी. के द्वारा रिफंडेबल/ अडजस्टेबल योग्यता फीस जमा करवानी पड़ेगी।