Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

बलटाना फर्नीचर मार्किट के दुकानदारों ने सड़क पर किया कब्जा

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
नगर काऊंसिल के अधिकारी आए दिन ढिंढोरा पीटने में लगे रहते हैं कि शहर में अतिक्रमण नही होने दिया जाएगा लेकिन फर्नीचर मार्किट के दुकानदार सरेआम सड़क पर कब्जा कर अपना काम कर रहे हैं। बलटाना चौकी से सरकारी स्कूल की ओर जाने वाली सड़क जो की करीब एक किलोमीटर का पैच है, उस पर दुकानदारों ने अपना फर्नीचर रखा हुआ है। एक साइड पूरी तरह ब्लॉक की हुई है। जिस कारण स्थानीय लोग व राहगीर परेशान हैं।
लोगो का कहना है कि वे इसकी शिकायत कई बार काऊंसिल अधिकारियों को कर चुके हैं लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नही देता। एक दो अगर हटा भी लेते हैं तो दुबारा वही हालात हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह दुकानदार अपना फर्नीचर सड़क पर तैयार करते हैं और वही पेंट व पॉलिश कर सूखने के सड़क पर ही छोड़ देते हैं। जिस कारण सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह ब्लॉक ही रहता है और बलटाना आने जाने वाले लोगों को एक साइड से ही निकलना पड़ता है। यदि आमने सामने से बड़े वाहन आ जाएं तो निकलना मुश्किल हो जाता है और जाम लग जाता है। लोगों में बताया कि यदि वे दुकानदारों को बोलते हैं तो दुकानदार उनके साथ लड़ाई झगड़ा करने लगते हैं। दुकानदारों के हैंसले इतने बुलंद है की वह बिना किसी डर के पूरी सड़क पर समान रख कर काम करते हैं। लोगों का कहना है कि यह रिहायशी क्षेत्र है और यहां काम करते समय लकड़ी का बुरादा उड़ता है और पालिश की बदबू उन्हें परेशान करती है। सांस लेने में काफी मसस्या पैदा होती है। जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है।  (MOREPIC1)
आप मुझे फोटो भेज दो। मैं टीम भेजकर चैक भी करवा देता हूं। सड़क पर कब्जा किया हुआ है तो साथ की साथ खाली करवा दिया जाएगा। सड़क पर काम करने की अनुमति किसी को नही है और न ही उस पर कोई कब्जा कर सकता है।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर