Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

बलटाना फर्नीचर मार्किट में दुकानदारों ने फिर लक्ष्मण रेखा की पार

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
बलटाना फर्नीचर मार्किट के सदस्यों ने फिर से समान पार्किंग एरिया में लगाना शुरू कर दिया है। जबकि नगर काऊंसिल द्वारा पिछले महीने पार्किंग एरिया में येलो लाइन लगवाई गई थी कि कोई भी दुकनदार इस लाइन से बाहर समान नही लगाएगा। लेकिन काऊंसिल के नियमों की उलंघना कर दुकानदारों ने लक्ष्मण रेखा पार कर सामान सजाना शुरू कर दिया है। जिस कारण इस सड़क पर जाम की समस्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। कारण यह है कि जो लोग यहां फर्नीचर खरीदने आते हैं, पार्किंग में जगह न होने के कारण लोगों को अपनी गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ती है। जिस कारण सड़क संकरी हो जाती है और जाम लगना शुरू हो जाता है। क्योंकि शाम के समय यहां ट्रेफिक ज्यादा हो जाता है और सड़क के दोनों ओर वाहन खड़े होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।  (SUBHEAD)

नगर काऊंसिल ने पिछले माह दुकान के गलियारे से आगे 7 फीट की जगह समान लगाने के लिए दी थी और येलो लाइन खिंची थी ताकि पार्किंग में कोई समान ना लगाए और पार्किंग जगह वाहन खड़े किए जा सके। इसके इलावा कुछ दुकाने ऐसी हैं जिनके आगे करीब चार पांच फीट की ही जगह है और उन्होंने वहां भी समान रखा हुआ है। जो बिलकुल सड़क के साथ स्टा हुआ है। जो सड़क किनारे वाहन खड़े कर समान चढ़ाते और उतारते है। जिस कारण भी जाम लग जाता है। बलटाना क्षेत्र घनी आबादी वाला एरिया है और जीरकपुर आने जाने के लिए एक मात्र यही रास्ता है। एक तो पहले से जाम की समस्या शहर निवासियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है और वहीं यह दुकानदार जानबूझकर जाम को बढ़ावा दे देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि काऊंसिल अधिकारियों को इस तरफ धयान देना चाहिए।

बिलकुल दुकनदारों को लाइन से पीछे समान लगाने के लिए कहा था, यदि वह आगे बढ़ रहे हैं तो मैं अभी टीम भेजकर चैक करवा लेता हूं। कल में खुद विजिट कर मौका देखूंगा।
— रवनीत सिंह कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर

0 Comments