Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब Trending

बाईक पर घर जा रहे बस परिचालक की पीट—पीट कर हत्या

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप कुमार)
गत रात्रि गांव वरियामखेड़ा के निकट बाइक पर आए चार नकाबपोश युवकों ने एक बस के परिचालक की पीट—पीट कर हत्या कर दी जबकि बस का चालक इस हादसे में घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। पटी सदीक चौकी पुलिस ने गत देर रात्रि मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए शव को अस्पताल की मोर्चरी मे रखवाया और परिजनों के बयान कलमबद्ध करते हुए हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अपनी मां का इकलौता सहारा था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्यापत है।
जानकारी अनुसार वरियामखेड़ा निवासी भीम पुत्र स्व. ओम प्रकाश आयु करीब 30 साल जो कि निजी बसों पर परिचालक का काम करता था, बीती रात गांव दलमीरखेड़ा निवासी बस चालक सुरजीत पुत्र प्रीतम सिंह के साथ जा रहा था कि शेरगढ से वरियामखेड़ा के मध्य स्थित एक पैट्रोल पंप पर उन्होंने तथा बस के ठेकेदार राजिन्द्र ने बस में तेल भरवाया। इसके बाद भीम और बस चालक सुरजीत एक बाईक पर सवार होकर अपने घरों की और चल पड़े, रास्ते में एक सुनसान जगह पर पहुंचते ही पीछे से एक बाईक पर आए चार नकाबपोश युवकों ने उनका बाईक रूकवाकर दोनों में से भीम के बारे पूछा। इसके बाद उक्त युवकों ने सुरजीत को पीटते हुए सडक पर धक्का देकर घायल कर दिया और इसके बाद भीम पर तेजधार हथियारों और बेसबालों से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। सुरजीत ने तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार राजिन्द्र को दी जो कुछ ही मिंटों में मौके पर पहुंच गया और इसकी सूचना पटी सदीक पुलिस को दी। पटी सदीक चौकी के कर्मचारियों ने थाना प्रभारी को अवगत करवाया जिस पर जिस पर थाना प्रभारी बलजीत सिंह मौके पर पहुंचें और घटना का जायजा लेते तुरंत इसकी सूचना फाजिलका पुलिस उच्चाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एसपी डी गुरविंदर सिंह संघा, तथा डीएसपी सुखविंदर सिंह बराड़ और जिले भर के सीआईए स्टाफ के प्रभारी मौके पर पहुंच गए। घटना के कुछ समय बाद ही पूरा गांव छावनी में तबदील हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के मोबाईल में पूरा दिन भर आए मोबाईल नंबर की जांच पडताल की और मोबाईल को ट्रेसिंग पर लगवाते हुए सभी तरफ नाकेबंदी करवाकर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक पुलिस टीमें हत्याारोपियों को तलाशती रही। मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और सुरजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिलेभर की पुलिस इन हत्यारोपियों की तलाश कर रही है और शीघ्र ही इन्हें काबू कर लिया जाएगा।
पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर बस चालक सुरजीत सिंह और मृतक के चचेरे भाई सुनील तथा बुआ के बेटे लालचंद के बयान दर्ज करते हुए अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला मुकदमा नबर 136 17:11:2022 भारतीय दंड सहिंता की धारा 302, 34 आईपीसी दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि भीम के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और अब वह अपनी बुजुर्ग मां का इकलौता सहारा था। घटना के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त हत्यारों ने पहले से ही भीम के आने जाने संबंधी रैकी कर रखी थी ओर पहले प्लान बना रखा था कि कहां उनको घेरकर इस घटना को अंजाम देना है।