Monday, 27 July 2026
Breaking News
गौ हत्या बंद कराने और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने एडीसी को दिया ज्ञापन नागा पहाड़ियों में विकास परियोजनाएं और अवैध खनन: असम की बाढ़ त्रासदी का कारण ! सप्त शक्ति कमांड में मनाया गया कारगिल विजय क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय
पंजाब Trending

बार बार शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण रोकने में नाकाम काऊंसिल, लोगों ने सीएम से की शिकायत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
बलटाना के रविंदरा एनक्लेव फेस 2 में चल रहे अवैध निर्माण को रोकने में नगर काऊंसिल के अधिकारी पूरी तरह से फेल साबित रहे है। पिछले एक हफ्ते में चार बार अवैध निर्माण रोकने की काऊंसिल नाकाम कोशिश कर चूका है लेकिन काम दुबारा शुरू कर दिया जाता है। मानो अवैध निर्माण करने वालों को किसी का डर ही न हो। हैरानी की बात यह है कि रविंदरा एनक्लेव फेस 2 में कोर्ट ने धारा 55 ए लगाई हुई है बावजूद इसके नगर काउंसिल के आलाधिकारी इस अवैध निर्माण को नहीं रोक पा रहे। पूर्ण पाबंदी के बावजूद काम कैसे हो रहा है यह नगर काउंसिल अधिकारियों पर भी सवालिया निशान खड़ा करता है। बीती 5 अक्टूबर को वार्ड नंबर एक की पार्षद ऊषा राणा के पति की शिकायत पर जवाइंट डायरेक्टर लोकल बॉडी के आदेशों पर कार्रवाई की गई थी लेकिन काम दो घंटे बाद ही शुरू हो गया था। 5 अक्टूबर से लेकर अब तक चार बार काम रोका गया है। जिसके बाद सोमावर को बलटाना निवासी विक्रम धवन ज्वाइंट सेकरेट्री व्यापर मंडल जिला मोहाली आम आदमी पार्टी ने सीएम भगवंत मान के ट्वीटर हेंडल पर शिकायत पर शिकायत दी है कि नगर काऊंसिल के अधिकारी अवैध निर्माण रोकने में विफल साबित हो रहे हैं। जबकि रविंद्रा एनकलेव में धारा 55 लगी हुई है। वहीं उन्होंने कहा है कि उन्हें जानकरी मिली है कि रात को लेंटर डालने की तैयारी की जा रही जिसके लिए उन्होंने नगर काऊंसिल को भी शिकायत की है। इस सबंधी जानकारी देते हुए विक्रम धवन ने बताया कि यहां एक प्लाट के तीन प्लाट बनाकर घर बनाए जा रहे है। इस एरिया में धारा 55 लगे होने के चलते निर्माण कार्य पर भी रोक लगी हुई है। बावजूद इसके अवैध रूप से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। जबकि इसकी बार बार लोगों द्वारा शिकायत की जा रही है।

कल ही टीम भेजकर काम रुकवा दिया गया था और दीवार भी तोड़ दी गई है। हमने पहले भी एक्शन लिया है और आगे भी एक्शन लेंगे। यदि पुलिस कार्रवाई करेंगे तो 195 के तहत कोर्ट के अनुसार चलना पड़ेगा तो इतने में वह घर बन लेगा। यही कार्रवाई बनती है, इस में हम इस से ज्यादा कुछ नही कर सकते। धारा 55 एक्ट की उलघना की जा रही है ओर ड्रेनेज़ विभाग कुछ नही कर रहा। लेकिन हमारी जिम्मेवारी है तो हमने पहले भी तोड़ा है दुबारा फिर तोड़ देंगे, यदि लेंटर डल गया तो वह भी तोड़ दिया जाएगा।
– रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर काउंसिल जीरकपुर।