Thursday, 16 April 2026
Breaking News
विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
राष्ट्रीय Trending

बाहरी रिंग रोड पर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के परिवहन मार्ग: 50 दिनों के लिए बंद, यातायात मार्ग परिवर्तन

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली) चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की मरम्मत का कार्य 12 मार्च से शुरू करने जा रहा है। फ्लाईओवर के प्रत्येक परिवहन मार्ग की मरम्मत में करीब 25 दिन लगेंगे और फ्लाईओवर को यातायात के आवागमन के लिए बंद कर दिया जाएगा जबकि अन्य परिवहन मार्ग यातायात के लिए चालू रहेंगे। पहले चरण में नेहरू प्लेस से आईआईटी, दिल्ली की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी और दूसरे चरण में आईआईटी, दिल्ली से नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले फ्लाईओवर के हिस्से की मरम्मत की जाएगी। परिवहन मार्ग के बंद होने से सड़क पर यातायात की मात्रा बढ़ सकती है और आम जनता को असुविधा हो सकती है। रेलवे स्टेशनों, हवाईअड्डों, अस्पतालों आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रस्थान की योजना पहले से बना लें और विलंब से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का चयन करें।
परिवहन मार्ग परिवर्तन बिंदु निर्देशिका
1 नेहरु प्लेस से IIT दिल्ली
नेहरु प्लेस फ्लाईओवर
धौला कुआँ, एम्स, डिफेंस कॉलोनी आदि की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से दाएं मुड़ें और अपने गंतव्य के लिए मूलचंद अस्पताल फ्लाईओवर की ओर लाला लाजपत राय मार्ग का अनुसरण करें।
2 IIT दिल्ली से नेहरु प्लेस
पंचशील फ्लाईओवर
बाहरी रिंग रोड पर IIT दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे रिंग रोड जाने के लिए पंचशील फ्लाईओवर से अगस्त क्रांति मार्ग की ओर बाएं मुड़ें और मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग की ओर दाएं मुड़ कर गंतव्य तक पहुँचे।
IIT फ्लाईओवर बाहरी रिंग रोड पर IIT दिल्ली से ग्रेटर कैलाश और नेहरू प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे IIT फ्लाईओवर से अरबिंदो मार्ग की ओर बाएं मुड़ कर रिंग रोड का प्रयोग करके मूलचंद फ्लाईओवर के नीचे से लाला लाजपत राय मार्ग की ओर दाएं मुड़ कर गंतव्य तक पहुँचे।
यातायातप्रतिबंध/डायवर्जन
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर की ओर बाहरी रिंगरोड पर भारी और वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित किया जा सकता है ताकि इस खंड पर यातायात का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके।