जीरकपुर, कृतिका:
शहर में पिछले दो दिन से बिजली के लंबे कट लग रहे हैं। रविवार को सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक कई जगहों पर बिजली नहीं थी और सोमवार को भी यही हालात रहे सुबह 9 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक लाइट नहीं थी। जिससे स्थानीय लोग और दुकानदार परेशान नजर आए। रविवार को रामगढ़ भुड्डा, वीआईपी रोड, लोहगढ़ जीरकपुर छत गांव में बिजली की समस्या रही थी और सोमवार को ढकोली, बलटाना, हर मिलाप नगर, पीरमुछल्ला, किशनपुरा, सनोली, गाजीपुर और आसपास की सभी सोसाइटीयों में कट की समस्या से लोग परेशान रहे। हालंकि पावरकाम विभाग ने कट लगाने की सूचना एक दिन पहले ही दे दी थी। लेकिन फिर भी लोग पूरा दिन परेशान रहे और अपने काम भी नहीं कर पाए। पावरकाम विभाग द्वारा बलटाना क्षेत्र के लिए नया 66 केवी ग्रिड बनाया जा रहा है। जिस के चलते सोमवार को पूरा दिन बिजली बंद रखी गई। बलटाना एरिया में तो दूध, केक आइसक्रीम वाली दुकाने बंद नजर आई क्योंकि बिजली न होने के चलते लोग दुकानों के वाहर बैठे नजर आए और हाथ वाले पंखो से हवा लेते नजर आए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बिजली आई ही नहीं तो दो महीनों में 600 तो क्या 300 यूनिट भी खप्त नहीं होगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पावरकाम विभाग कट लगाने कि सूचना एक दिन पहले तो देता है, फिर उसका कोई विकल्प क्यों नहीं दिया जाता। विभाग को पता है कि पूरा दिन बिजली नहीं आएगी तो किसी दूसरे ट्रांसफार्मर से सप्लाई चला दी जाए ताकि लोग अपने जरूरी काम काज तो कर सकें। बहुत सारे दुकनदारों इस लिए परेशान है क्योंकि उनकी दुकानों में पड़ा सामान खराब हो रहा है। वहीं लोगों ने यह भी कहा कि गर्मी के मौसम में ही बिजली कि खप्त ज्यादा होती है और इन्ही दिनों में विभाग सप्लाई बंद कर बिजली अपग्रेड करने लग जाता है। सर्दियों में सिस्टम अपग्रेड किया जाए तो जायदा परेशानी भी नहीं होती।
बलटाना क्षेत्र के लिए नया ग्रिड तैयार किया जा रहा है, जिसके पोल खड़े करने के लिए सप्लाई बंद कि हुई थी। उमीद है कि 6 बजे तक सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
— एच एस ओबराय, एक्सीयन पावरकाम विभाग जीरकपुर।