Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
हरियाणा Trending

बिजली निगम का लाइनमैन 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने सोनीपत जिले में तैनात उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) के एक लाइनमैन-कम-क्लर्क को आवासीय सोसायटी का बिजली बिल ठीक करने की एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी कर्मचारी की पहचान सुमेर सिंह के रूप में हुई है।
सोनीपत में ओमेक्स हाइट्स के जनरल सेक्रेटरी शिकायतकर्ता ने सोसाइटी का बिजली बिल नियमों के अनुसार नहीं आने व ज्यादा रेट लग कर आने को लेकर यूएचबीवीएन कार्यालय मुरथल, सोनीपत में संपर्क किया। इस पर आरोपित ने बताया कि सोसायटी ने बिजली बिल के रूप में करीब 70 लाख रुपये अधिक भुगतान किया हुआ है। बिल में सुधार करने के लिए आरोपी ने 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। अनुरोध करने पर 18 लाख रुपए में सौदा तय हुआ, जिसमें से 2 लाख रुपए एडवांस में देने थे।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोपी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद एक टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड कर आरोपी कर्मचारी को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ ब्यूरो थाना रोहतक में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।