Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

बिना बिल स्क्रैप से लदे वाहनों सहित 5 ट्रक ड्राइवरों को किया गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज स्क्रैप से लदे वाहनों सहित पाँच ट्रक ड्राइवरों को गिरफ़्तार किया है जो कि अलग-अलग एजेंटों (पासर) और मुलाजिमों की मिलीभुगत से जी. एस. टी. बचा कर सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे।
इस सम्बन्ध में आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7(ए), 8 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडऩ दस्ता-1 एसएएस नगर में केस दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि एजेंटों के लोहे के स्क्रैप से लदे वाहन, जोकि अलग-अलग राज्यों से बिना बिलों, कम बिलों और फर्ज़ी बिलों के साथ मंडी गोबिन्दगढ़ और खन्ना क्षेत्र की भट्टियों में खपत के लिए लाए जाते थे। उन्होंने बताया कि सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुँचाने वालों का यह गठजोड़ ब्यूरो के आर्थिक अपराध विंग द्वारा भंडाफोड़ किया गया है।
प्रवक्ता ने बताया कि पकड़े गए ट्रक ड्राइवरों की पहचान गौरव कुमार, राम कुमार, अशोक कुमार, जसवंत सिंह और जोगिन्द्र सिंह के तौर पर हुई है जोकि हरियाणा और पंजाब राज्य से सम्बन्धित हैं। इन मुलजिमों को स्थानीय अदालत में पेश करके रिमांड लेने के उपरांत ऐसे और शातिर एजेंटों और सरकारी खजाने की भारी नुकसान के लिए जि़म्मेदार लोगों का पता लगाने, लोहे के स्क्रैप की सामग्री रखने वाले और सम्बन्धित भट्टियों की पुख़ता जानकारी जुटाने के लिए मामले की आगे जांच की जायेगी।