Sunday, 20 September 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक
पंजाब Trending

बीएसएफ द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर और नशा मुक्ति अभियान शिविर का आयोजन

Read in:Hindi

फाजिल्का, लीलाधर शर्मा:
सीमा सुरक्षा बल देश की सुरक्षा के साथ साथ समाज कल्याण में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के कार्यों को बखूबी निभा रही है। इसी के तहत सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान और नशा मुक्ति अभियान के मकसद से भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ कि सर्वोत्तम 66वीं वाहिनी ने श्री अरुण कुमार वर्मा बटालियन कमांडेंट के दिशा निर्देश पर निशुल्क चिकित्सा शिविर तथा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया।
बीएसएफ की वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर मिलीं मूर्मू (क्षेत्रीय मुख्यालय, अबोहर) व उनके साथ सिविल डॉक्टर सुरेश कंबोज सीएमओ (एमडी / मेडिसिन), डॉक्टर पिकाक्षी अरोड़ा (एमडी / साइकेट्रिस्ट व एन डी पी एस) और होम्योपैथिक के वरिष्ठ डॉक्टर गुरमीत सिंह राय ने सीमावर्ती लोगों का इलाज किया ।
फाजिल्का जिले के झंगड़ भैनी क्षेत्र में बीएसएफ की सर्वोत्तम 66 वी वाहिनी द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर और नशा मुक्ति अभियान में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया जिस में 305 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और मुफ्त दवाएं भी वितरित की गयी जिसमें महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों शामिल थे। इस अवसर पर बी एस एफ की 66वी वाहिनी के कमांडेंट श्री अरुण कुमार वर्मा ने स्वास्थ्य रहने के लिए अपने शरीर के साथ-साथ नशा मुक्ति के दुष्परिणाम के बारे में बताया और आसपास के वातावरण को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने पर बल दिया। उन्होंने ने लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें पंजाब को नशा से मुक्त करने में सीमावर्ती लोगों से सहयोग की अपील की । बीएसएफ के सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत आयोजित इन कैपों में निशुल्क दवाइयां भी दी गई। इस अवसर पर बार्डर एरिया विकास फ्रंट के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा व राकेश नागपाल व सीमावर्ती गांवों के सरपंचों ने बीएसएफ रामपुरा स्थित 66वीं बटालियन के कमांडेंट अरुण कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों का धन्यावाद किया जिन्होंने ग्रामीणों के लिए ऐसे कैंप लगा सराहनीय कार्य किया है। लोगों ने बी एस एफ के इस कदम की सराहना करते हुए इस प्रकार के शिविरों को सीमावर्ती जनता के लिए लाभदायक करार दिया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट अजय कुमार यादव, असिस्टेंट कमांडेंट नरेंद्र कुमार व अन्य स्टाफ ने विशेष योगदान दिया।