Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

बुजुर्गं के कान से सोने की बाली झपट कर फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी के मुहल्ला गुरु नानक पुरा में गुरुद्वारा बेबे नानकी के निकट अपने घर की ओर आ रही एक बुजुर्गं महिला के कान से सोने की बाली झपटकर एक झपटमार मेन बाजार की ओर से फरार हो गया। हालांकि उनका स्थानीय युवकों द्वारा पीछा किया गया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं लग सका। चारों ओर से रिहायाशी क्षेत्र से घिरे मुहल्लग में ऐसी पहली घटना हुई है। इससे पहले यहां ऐसी कोई घटना नहीं हुई। इस घटना के बाद वहां के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। आस पास लगे सीसीटीवी में भागता हुआ झपटमार दिखाई दे रहा है। जो जांच का विषय है।
उक्त मुहल्ले की निवासी बुजुर्गं सरोज ने बताया कि रोजाना की तरह वह रात करीब आठ बजे अपनी पौती को टियूशन से लेकर वापिस घर की ओर आ रही थी तो उनके पीछे एक युवक ने आकर एकदम से सिर पर लिये सॉल को पीछे कर कान में पहनी सोने की बाली झपट ली। दूसरे कान को भी उसने झपटने की कोशिश की लेकिन कान उनके हाथ में नहीं आया। जब तक उनको कुछ समझ आता उस समय तक वह बाली झपट कर वहां से भाग गया। इस खीचा तानी में उसका कान भी खींचा गया तथा गंभीर चोट लगी। बुजुर्गं महिला ने बताया कि वर्षों से उन्होंने कान में यह बाली पहनी हुई थी। मुहल्ला निवासी रतन सिंह, हरजीत सिंह ने कहा कि घटना को लेकर हर कोई सहम गया क्योंकि इससे पहले मुहल्ले में कभी कोई घटना नहीं हुई। सुरक्षा को लेकर यहां हर कोई चिंतत है। पुलिस को घटना की जानकारी दी जा रही है।