Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

ब्लास्ट के बाद एसडीएम ने किया फैक्ट्री का दौरा, 3 जख्मी पीजीआई रेफर

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
बरवाला रोड पर हंसा पार्क स्थित फेडले मेडिपैक नामक कंपनी के अंदर इंक ड्रम ब्लास्ट में जख्मी हुए 5 में से 3 वर्कर्स को डेराबस्सी से पीजीआई रेफर कर दिया गया है। इनमें से एक वर्कर आईसीयू में भर्ती है। अगले दिन डेराबस्सी एसडीएम ने उक्त फैक्ट्री का दौरा किया, जबकि नायब तहसीलदार के साथ पुलिस पीजीआई पहुंची।
पुलिस ने जख्मियों के बयान दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज ने बताया कि 21 वर्षीय सचिन पुत्र दलीप कुमार को वीरवार पीजीआई रेफर किया गया था जिसे अब आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक सचिन की हालत स्थिर है। इसके अलावा डेराबस्सी दाखिल 35 वर्षीय अमरचंद यादव पुत्र पन्नालाल, 21 वर्षीय विकास पुत्र मुकेश को भी डेराबस्सी से पीजीआई शिफ्ट किया गया है। उनके साथ गई पुलिस ने तीनों के बयान दर्ज किए हैं। बहरहाल, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

0 Comments