Sunday, 19 April 2026
Breaking News
महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की
हिमाचल Trending

भारतीय सेना दिवस पर शिमला के अनाडेल में ‘आर्मी मेले’ का आयोजन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
भारतीय सेना दिवस के अवसर पर शिमला के अनाडेल में ‘आर्मी मेले’ का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की।
राज्यपाल ने कहा कि यह एक महत्त्वपूर्ण अवसर है जब हम भारतीय सेना के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट प्रतिबद्धता और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण करते हैं। यह उन बहादुर सैनिकों को सम्मानित करने का दिन है जो साहस, समर्पण और निःस्वार्थता के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि वीर सैनिक राष्ट्र और नागरिकों की सुरक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों के बावजूद निरंतर अपने कर्तव्य का निर्वहन सुनिश्चित करते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे सशस्त्र बलों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। वह बाहरी खतरों से राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने से लेकर देश के भीतर आपदा राहत कार्यों का भी बखूबी निर्वहन करते हैं। उन्होंने कहा कि एक नागरिक के रूप में हमारे लिए सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदानों की सराहना और उनके योगदान के महत्व को समझना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में सेना के प्रति सम्मान बढ़ेगा और युवा पीढ़ी में भारतीय सेना में शामिल होने के लिए और अधिक उत्साह पैदा होगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सेना के जवानों को सम्मानित भी किया।
आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रैक) शिमला के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया।
इससे पहले, राज्यपाल ने मद्रास रेजिमेंट की कलारीपयट्टू टीम के मार्शल आर्ट प्रदर्शन, आर्मी डॉग स्क्वाड शो, गतका टीम और पाइप बैंड का प्रदर्शन भी देखा।
इसके उपरांत राज्यपाल ने आर्मी हेरिटेज म्यूजियम का भी दौरा किया।