Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
राष्ट्रीय Trending

भारत और बांग्लादेश के बीच मैत्री के बंधन की पुनर्स्थापना

Read in:Hindi

नई दिल्ली, फेस2न्यूज:
रेल के माध्यम से भारत और बांग्लादेश के लोगों के बीच संपर्क को और मजबूत करने के लिए, भारत सरकार और बांग्लादेश ने कई बैठकों के बाद, हाल ही में बहाल की गई हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेल लिंक के माध्यम से एक नई यात्री रेल सेवा मिताली एक्सप्रेस शुरू करने का निर्णय लिया। न्यू जलपाईगुड़ी (भारत)- ढाका (बांग्लादेश)- के बीच इस तीसरी यात्री रेल सेवा मिताली एक्सप्रेस को वर्चुअल माध्यम से नई दिल्ली में रेल भवन से आज (अर्थात 1 जून, 2022) को भारत के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बांग्लादेश के रेल मंत्री मोहम्मद नूरुल इस्लाम सुजान द्वारा संयुक्त रूप से झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस रेल सेवा का उद्घाटन 27 मार्च, 2021 को दोनों प्रधानमंत्रियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया था। इससे पहले, यह रेलगाड़ी कोविड महामारी प्रतिबंधों के कारण शुरू नहीं की जा सकी थी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री वैष्णव ने कहा कि मिताली एक्सप्रेस इस दोस्ती को बढ़ाने, इस बंधन को मजबूत करने, इस रिश्ते को बेहतर बनाने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी। दोनों देशों के बीच सभी स्तरों पर मधुर मित्रता से विकास में बहुत तेजी आई है। दोनों देशों की रेलवे के बीच काफी सहयोगात्मक प्रयास किए गए हैं। यह एक बहुत ही उपयुक्त क्षण है; एक ऐसा क्षण जब हमें दोनों देशों के बीच अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए बड़े कदम उठाने चाहिए।
मिताली एक्सप्रेस रेलगाड़ी साप्ताह में दो दिन चलेगी (न्यू जलपाईगुड़ी से रविवार और बुधवार को 11:45 बजे और 22:30 बजे ढाका पहुंचेगी और सोमवार और गुरुवार को 21:50 बजे ढाका से चलेगी और 07:15 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी) और न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका तक 595 किलोमीटर की दूरी तय करेगी (जिसमें से 61 किलोमीटर भारतीय हिस्सा है)। भारतीय रेलवे के एलएचबी कोच (जैसे मैत्री एक्सप्रेस और बंधन एक्सप्रेस में प्रयुक्त) का उपयोग किया जाएगा जिसमें 4 डिब्बे प्रथम वातानुकूलित श्रेणी, 4 डिब्बे वातानुकूलित चेयर कार और 2 इंजन शामिल हैं। रेलगाड़ी में तीन श्रेणिया होंगी जिनमें- वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (केबिन) शयनयान, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (केबिन) सीट और वातानुकूलित चेयर कार शामिल होंगी। इस रेलगाड़ी का किराया क्रमशः 44 अमेरिकी डॉलर, 33 अमेरिकी डॉलर और 22 अमेरिकी डॉलर होगा।
अतिरिक्त नई यात्री सेवा, मिताली एक्सप्रेस, दोनों देशों के बीच पर्यटन को बढ़ावा देगी क्योंकि यह बांग्लादेश को उत्तर बंगाल के साथ-साथ भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से जोड़ती है। इस रेलगाड़ी द्वारा भारत के माध्यम से बांग्लादेशी नागरिकों को नेपाल जाने का साधन भी प्रदान करेगा।
यह नई रेलगाड़ी भारत और बांग्लादेश के बीच दो मौजूदा यात्री रेल सेवाओं, कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस (सप्ताह में पांच दिन) और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन) के अतिरिक्त है। उपरोक्त दो रेलगाड़ियों की सेवाएं, जिन्हें कोविड महामारी संबंधी प्रतिबंधों के कारण निलंबित कर दिया गया था, अब 29 मई 2022 से फिर से शुरू कर दी गई हैं।