Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

मंदिर के पुजारी की मंदिर में मिली फंदे पर लटकती लाश

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
उपमंडल के गांव गिदडांवाली के नजदीक स्थित बाबोसा मंदिर के पुजारी की मंदिर में ही फांसी पर लटकती लाश मिली है। लाश को थाना खुइयां सरवर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मामला अत्महत्या का है या मृतक किसी साजिश का शिकार हुआ है।
मिली जानकारी अनुसार गांव गिदडांवाली के नजदीक प्रसिद्ध बाबोसा मंदिर के पुजारी सुनील कुमार पुत्र महावीर की मंदिर में ही लाश फंदे से लटकती मिली है। पुजारी सुनील अपनी पत्नी और दो छोटी-छोटी बच्चियों के साथ मंदिर में रहता था। सुनील मूल रूप से राजस्थान के तारानगर का रहने वाला था और करीब छह महीने पहले जून में गिदडांवाली स्थित मंदिर में आया था और यहां पुजारी का काम करता था। शनिवार सुबह करीब 5 बजे पुजारी की लाश मंदिर में बने कार्यालय में फंदे से लटकती देखकर उसकी पत्नी ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग व मंदिर कमेटी के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना थाना खुइयां सरवर को दी।
मौके पर पहुंचे सब इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पूछताछ में मौत का कारण ये सामने आया है कि मृतक अपनी बीमारी से परेशान था और इसी परेशानी के कारण उसने फांसी लगाई है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटी छोटी बच्चियां छोड़ गया है।
जिक्रयोग्य है कि कुछ वर्ष पहले इसी मंदिर में एक योगेश नामक पुजारी की बेटी ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मार्ग पर कुछ वर्ष पहले आए रोज सड़क दुर्घटनाएं होती थी। सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए यहां बाबोसा मंदिर की स्थापना की गई जिसके बाद यहां दुर्घटनाएं होनी कम हो गई। मंदिर में हर साल भव्य जागरण भी किया जाता है, जिसमें दूर दराज से लोग पहुंच कर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं।