Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

मंदिर में रखें शिवलिंग से नाग देवता पर चोरों ने किया हाथ साफ

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
चोरों द्वारा शिवजी के मंदिर में स्थापित शिवलिंग के ऊपर से नाग देवता चोरी होने की खबर सामने आई है। लोगों का कहना है कि चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह भगवान को भी नही बख्श रहे। मामले के सबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि बीती रात किसी चोर ने मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर स्थापित पित्तल धातु से बने नाग देवता को चोरी कर लिया है। लोग शिवलिंग के साथ नाग देवता की भी पूजा करते थे। पुजारी ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर से घंटी चोरी हो गई थी। पुजारी ने बताया कि मंदिर में कैमरे तो लगे हुए हैं लेकिन वह काफी दिनों से बंद पड़े हैं। उन्होंने बताया कि नाग देवता के चोरी होने की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।