Sunday, 19 April 2026
Breaking News
गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला
हिमाचल Trending

मतदाता सूचियों के लिए दावे या आक्षेप 11 सितंबर तक

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य 10 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण कार्य 16 अगस्त से आरंभ किया जा चुका है। इस दौरान नए पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के दावे और अपात्र लोगों के नाम हटाने के संबंध में आपत्तियां निर्धारित प्रपत्रों पर प्राप्त की जा रही हैं। ये दावे या आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर निर्धारित की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि एक अक्तूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अपने नाम मतदाता सूचियों में दर्ज करवा सकते हैं। सभी पात्र लोगों के नाम मतदाता सूचियों मंे शामिल करने के लिए 3 और 4 सितंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के कार्यालयों के अलावा प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी के पास भी उपलब्ध करवाया गया है। कोई भी पात्र नागरिक इन मतदाता सूचियों का निरीक्षण करके इनमें अपने नाम दर्ज होने की पुष्टि कर सकता है। अगर उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए निर्धारित प्रपत्र पर 11 सितंबर तक आवेदन कर सकता है।
इसी प्रकार अपात्र व्यक्ति का नाम हटाने के लिए भी निर्धारित प्रपत्र पर आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल या वोटर हैल्पलाइन ऐप पर भी ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट ceohimachal.nic.in पर भी की जा सकती है।
प्रवक्ता ने बताया कि मतदाता सूचियों के संबंध में 11 सितंबर तक प्राप्त दावों या आपत्तियों का निपटारा 26 सितंबर तक कर लिया जाएगा। इसके बाद 10 अक्तूबर को ये मतदाता सूचियां अंतिम रूप से प्रकाशित कर दी जाएंगी।