Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

मध्य प्रदेश से अबोहर पहुंची युवती प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) मध्य प्रदेश के मंदसौर, निमच का निवासी बताने वाली एक युवती एक सप्ताह से अबोहर में डेरा डाले हुए है। यह युवती अबोहर के सिद्धू नगरी इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर संपर्क में आई। करीब छह महीने तक दोनों के बीच चैटिंग चली। ये लड़की अपना परिवार छोड़कर शादी के इरादे से अबोहर आ पहुंची, वाल्मीकि भाईचारे से संबंध जमा दो तक शिक्षित लड़की का कहना है कि अबोहर की सिद्धू नगरी में रहने वाले युवक ने उसके साथ चैटिंग के दौरान शादी करने का वायदा किया था। संपर्क में आने के बाद वह उससे मोहब्बत करने लगी और बकायदा तालमेल कर मंदसौर से एक सप्ताह पहले अकेली अबोहर पहुंच गई लेकिन लड़के ने उसे अबोहर पहुंचने पर अपनाने से इन्कार कर दिया।
लड़के के माता पिता ने भी उसे घर में घुसने नहीं दिया। पिछले एक सप्ताह से उपरोक्त लडकी अबोहर के कुछ राजनेताओं से संपर्क कर न्याय की गुहार लगा रही है। लड़की ने ये धमकी भी दी है कि अगर लड़के ने उसे न अपनाया तो वह जान देने से पीछे नहीं हटेगी। समाचार लिखे जाने तक लड़की अबोहर शहर की सिटी-2 के बाहर डटी हुई थी। लड़की का कहना था कि बार-बार पुलिस स्टेशन जाने के बावजूद उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।