Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर
राष्ट्रीय Trending

महंतस्वामी जी महाराज ने भारत रत्न अडवानी जी को भेजी शुभकामनाएं

Read in:Hindi

अबोहर, राज सदोष:
पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण अडवानी को भारत रत्न का सम्मान देने की घोषणा पर बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के मुखिया महंतस्वामी महाराज ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अबूधावी से उन्हें बधाई संदेश व स्वास्थय लाभ के लिये शुभकामनाएं भेजी हैं।
स्वामीश्री का संदेश लेकर संस्था के वरिष्ठ संत धर्मवत्सल स्वामी व दिल्ली अक्षरधाम के प्रभारी मुनीवत्सल स्वामी विशेष रूप से श्री अडवानी के निवास स्थान पर पहुंचे। संस्था से जुड़े संस्मरणों की चर्चा के दौरान इस बात का विशेष रूप से उल्लेख हुआ कि लगभग 25 वर्ष पूर्व जब विश्ववंदनीय संत प्रमुखस्वामी महाराज 2 सप्ताह के प्रवास पर दिल्ली के गुजरात विहार में स्थित श्रीस्वामी नारायण मंदिर में सत्संग के लिये पधारे थे तब श्रीअडवानी ने उनसे एक घंटे तक मुलाकात की थी। स्वामी जी ने तब यमुना किनारे अक्षरधाम के लिये भूमि का निरीक्षण करने से पूर्व इस योजना के विभिन्न पहलुओं पर श्रीअडवानी से विचार विमर्श किया था।
यह भी याद किया गया कि श्री अडवानी जी को रथयात्रा के लिये प्रमुखस्वामी महाराज ने शुभाशीष देने के इलावा सर्वप्रथम अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिये शिलापूजन भी किया था। संस्था के विभिन्न उत्सवों में श्रीअडवानी कई बार सम्मिलित हुए और प्रमुखस्वामी जी महाराज के बाद महंतस्वामी जी महाराज का आशीर्वाद भी उन्हें प्राप्त होता रहा है।