Monday, 29 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

महिला एएसआई 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते काबू

Read in:Hindi

करनाल, फेस2न्यूज:
हरियाणा राज्य विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचारियों पर की जा रही कार्रवाई के तहत प्राथमिकी से विभिन्न धाराओं को हटाने के एवज में कल देर सायं एक महिला एएसआई को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
ब्यूरो प्रवक्ता ने आज जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी एएसआई की पहचान थाना सेक्टर-32-33, करनाल में तैनात सरिता देवी के रूप में हुई है। गांव सोखरा, थाना तरावड़ी निवासी नवजोत सिंह की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
ब्यूरो में दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी एएसआई दहेज और रेप के मामले भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ परिवार के दो सदस्यों के नाम हटाने के एवज में 8 लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रही है। आरोपी शिकायतकर्ता से पहले ही 10 हजार रुपये भी ले चुकी है।
शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो ने टीम गठित कर रेड करते हुए आरोपी एएसआई को चार लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
उसके खिलाफ ब्यूरो थाना करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की आगे की जांच की जा रही है।