Sunday, 19 April 2026
Breaking News
गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को  हरीश गर्ग को फिर से कैट के राष्ट्रीय सचिव एवं चण्डीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी विपुल गोयल और कंवर पाल गुर्जर को पंचकूला नगर निगम चुनाव की ज़िम्मेदारी अभी ना जाओ छोड़ कर ........ वृिद्धम ने किया मेगा फ्री एस्ट्रो कंसल्टेशन इवेंट का भव्य आयोजन विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला
हिमाचल Trending

मातृ वन्दना सप्ताह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Read in:Hindi

शिमला, फेस2न्यूज:
महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में 01 से 07 सितम्बर, 2022 तक प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना के अन्तर्गत मातृ वन्दना सप्ताह मनाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान प्रत्येक दिन नवीन गतिविधि का आयोजन किया जा रहा है। एक सितम्बर को मातृ वन्दना सप्ताह के शुभारम्भ के उपरान्त 02 सितम्बर को ग्राम सभा की बैठक, 03 सितम्बर को नामांकन और प्रसव पूर्व जांच दिवस, 04 सितम्बर को समस्या समाधान दिवस और 05 सितम्बर को बैकलॉग क्लीयरिंग दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि 06 सितम्बर को स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता दिवस तथा 07 सितम्बर को जिला स्तर पर पुरस्कार दिवस आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार इस योजना का लाभ एक महिला के पहले दो जीवित बच्चों के लिए उपलब्ध है तथा दूसरी सन्तान बालिका होनी चाहिए। योजना के तहत पहले बच्चे के जन्म पर पांच हजार रुपये की राशि दो किस्तों में (तीन हजार तथा दो हजार रुपये) तथा दूसरे बच्चे (बालिका) के जन्म पर छह हजार रुपये का लाभ प्रदान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत हिमाचल प्रदेश को सितम्बर, 2018 में भारत सरकार द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य का दर्जा भी प्रदान किया गया है।