Wednesday, 30 September 2026
Breaking News
पटियाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 2 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 7 पिस्तौल और 23 जिंदा कारतूस बरामद आसफवाला के शहीदों का इतिहास स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल हो : राष्ट्रपति मुर्मू परिहास, उपहास और संवाद कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा Trending

मानवता की सेवा हेतु बाबा बिहारी नेत्रालय का शुभारंभ 7 जुलाई को

Read in:Hindi

सिरसा, फेस2न्यूज:
बाबा बिहारी नेत्रालय सोसायटी की ओर से मानवता की श्रेष्ठ सेवा हेतु श्याम बगीची के सामने, जनता भवन रोड पर तैयार हो चुके भवन में कल रविवार 7 जुलाई को बाबा बिहारी नेत्रालय का शुभारंभ किया जा रहा है। इसी के साथ आंखों के निशुल्क शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है।
पिछले दिनों श्री युवक साहित्य सदन में सोसायटी की आम बैठक में ये निर्णय लिया गया था। जिसकी अध्यक्षता सोसायटी के चेयरमैन प्रवीण बागला जी द्वारा की गई। सोसायटी के सचिव शेखर महीपाल अनुसार नेत्रालय में स्थाई तौर पर नेत्र चिकित्सक, सहयोगी कर्मचारियों को नियुक्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस दिन लगाए जाने वाले निशुल्क नेत्र शिविर में डा. नीरू गिजवानी, नेत्र रोग विशेषज्ञा अपनी कुशल व अनुभवी टीम सहित रोगियों के नेत्रों की जांच करेंगी। उक्त निशुल्क शिविर स्व. श्री हीरालाल बंसल एवं श्रीमती गोदावरी देवी बंसल को समर्पित है।
उन्होंने बताया कि नेत्र शिविर में आंखों की सम्पूर्ण जांच व परामर्श के साथ दवाईयां तथा चश्में निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। आवश्यता समझे जाने पर आपरेशन भी किए जाएंगे।