Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

मुख्य सचिव द्वारा किसानों से सेहतमंद भविष्य के लिए पराली को आग न की अपील

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की गई। पंजाब में पराली को आग लगाने के मामलों संबंधी आयोग ने विस्तृत रिपोर्ट ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस बात पर सख़्त नाराजग़ी अभिव्यक्त की कि उत्तरी भारत ख़ास तौर पर पंजाब में पराली को आग लगाने के मामलों के कारण समूचे क्षेत्र का वातावरण बहुत ज़्यादा प्रदूषित हो रहा है और इस कारण लोग बीमार हो रहे हैं। आयोग ने कहा कि सख़्ती से पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोका जाये। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह चलता रहा तो पंजाब सरकार पर भारी जुर्माना किया जा सकता है।
इस मौके पर आयोग द्वारा मुख्य सचिव से पंजाब में पराली प्रबंधन संबंधी विस्तार में समीक्षा की गई और कई तरह के डेटा भी माँगे गए। मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य की सारी मशीनरी इस बात के लिए यत्नशील है कि इस साल पराली जलाने की घटनाओं में कमी लाई जाए और पराली न जलाने के लिए किसानों को प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है। किसानों को समय पर पराली प्रबंधन की मशीनें दी गईं और सभी डिप्टी कमिश्नरों ने प्रभावी ढंग अपनाकर पराली जलाने की घटनाएँ काफ़ी घटाई भी हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि हर हफ्ते पराली प्रबंधन के लिए सभी डिप्टी कमिश्नरों और पंजाब के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है, जिससे पराली जलाने को रोकने के लिए सार्थक प्रयास किए जा सकें। मुख्य सचिव ने बताया कि उन हॉट-स्पॉट्स पर अधिकारियों द्वारा ज़्यादा फोकस किया गया है, जिन गाँवों में पिछले सालों के दौरान नाड़ को आग लगाने के मामले सामने आते रहे हैं। इसके अलावा सभी 23 जि़लों में सीनियर आईएएस अफ़सर जिनको सम्बन्धित जि़लों का सचिव इंचार्ज नियुक्त किया गया है, द्वारा समय-समय पर दौरा करके पराली प्रबंधन का बारीकी से जायज़ा लिया जा रहा है।
मुख्य सचिव ने बताया कि जिन किसानों द्वारा पराली नहीं जलाई गई उनका पंजाब सरकार और अलग-अलग जि़ला प्रशासनों द्वारा सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसानों को स्कूलों में पढ़ते वाले बच्चों के द्वारा भी समझाया गया कि पराली को आग लगाने से बच्चों को ‘गंदा और प्रदूषित’ भविष्य मिलेगा। इसके अलावा धार्मिक संस्थानों के द्वारा भी पराली न जलाने की बार-बार अपील की जा रही है। मुख्य सचिव ने किसानों से अपील की कि बच्चों और युवाओं के सेहतमंद भविष्य के लिए हर हालत में पराली को न जलाया जाये और इसके प्रबंधन के लिए सरकार का साथ दिया जाये।