Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

मुख्य सहयोगी सहित सात व्यक्ति काबू; चार पिस्तौलें भी बरामद

Read in:Hindi

बटाला, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर हैरी च_ा द्वारा चलाए जा रहे जबरन वसूली रैकेट का पर्दाफाश करते हुये इसके मुख्य कार्यकर्ता नवनीत सिंह उर्फ नव निवासी बटाला को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ़्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुये पुलिस डायरैक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि बटाला के गाँव बलपुरियां के नज़दीक हुए संक्षिप्त मुकाबले के बाद उक्त गिरफ़्तारी अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में सीधे तौर पर शामिल तीन अन्य व्यक्तियों, जिनकी शिनाख़्त गगनदीप सिंह उर्फ काला निवासी गाँव बल्ल, बलराज सिंह उर्फ बाज़ निवासी गाँव अमरगढ़ शाहपुर, गुरदासपुर और गाँव उमरवाल के प्रेम कुमार उर्फ घुला के तौर पर की है, को भी गिरफ़्तार कर लिया है। जबकि लॉजिस्टिक सम्बन्धी सहायता देने के लिए गिरफ़्तार किये गए तीन अन्य मुलजिम, जिनकी पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी मजीठा रोड़ अमृतसर, सुखराज सिंह निवासी गाँव लखनपाल गुरदासपुर और दर्शन सिंह उर्फ दर्शी निवासी सुधार, जगराओं है, को अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है।
पुलिस टीमों ने उक्त के पास से चार पिस्तौलें- जिनमें से एक 9 एमएम गलौक पिस्तौल और तीन देसी पिस्तौल समेत जिंदा कारतूस, अपराध में इस्तेमाल किये गए दो मोटरसाईकल और एक हुंडयी आई-20 कार भी बरामद की है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि हाल ही में बटाला में जबरन वसूली के दो मामले सामने आए हैं, जिसमें हैरी च_ा गिरोह के सदस्यों ने 28 अक्तूबर को एक ट्रैवल एजेंट की दुकान के बाहर और 7 अक्तूबर को एक स्थानीय व्यापारी के घर के बाहर गोलीबारी की थी, क्योंकि कि पीडि़तों द्वारा जबरन वसूली के लिए माँगे जा रही रकम उपलब्ध नहीं करवाई गई थी।
भरोसेमन्द सूत्रों से प्राप्त पुख़्ता सूचना के आधार पर जब बटाला पुलिस ने आई- 20 कार का पीछा करना शुरू किया तो कार चला रहे दोषी नवनीत सिंह ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस टीमों ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिस दौरान मुलजिम नवनीत की टांग में गोली लगी। उन्होंने बताया कि मुलजिम नवनीत को इलाज के लिए अस्पताल दाखि़ल करवाया गया है।
बटाला के सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (एसएसपी) अश्वनी गोट्यिल ने बताया कि तकनीकी जानकारी के उपरांत, पुलिस टीमों ने इस माड्यूल के तीन अन्य व्यक्तियों, जो गोलीबारी को अंजाम देने में सीधे तौर पर शामिल हैं, को अलग-अलग स्थानों से गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आगे पूछताछ जारी है और जल्द ही और गिरफ़्तारियों की भी उम्मीद है।
इस सम्बन्धित थाना सदर बटाला में भारतीय दंड संहिता (आई. पी. सी.) की धारा 307, 353 और 186 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अधीन नया केस एफआईआर नंबर 127 तारीख़ 3/ 11/ 2023 को दर्ज किया गया है।