Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

मेडिकल रिपोर्ट में संशोधन के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत लेने वाला स्वास्थ्य कर्मी चढ़ा विजिलेंस ब्यूरो के हत्थे

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के दौरान फिरोजपुर जिले के सिविल अस्पताल ममदोट में फील्ड वर्कर के पद पर तैनात गांव बारके निवासी संजीव सिंह को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कर्मचारी को गांव मल्लवाल कदीम, जिला फिरोजपुर निवासी जगदीश सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है, जिसने इस संबंध में मुख्यमंत्री एंटी-करप्शन एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उक्त शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता ने उसके खिलाफ जारी मेडिको-लीगल रिपोर्ट (एमएलआर) की डॉक्टरों के विशेष बोर्ड द्वारा दोबारा जांच कराने में उसकी मदद करने के बदले मे 50,000 रुपये लिए थे। चूंकि उक्त आरोपी इस संबंध में लगातार झूठे वादे कर रहा था इसलिए शिकायतकर्ता ने रिश्वत राशि के भुगतान के संबंध में उक्त कर्मचारी के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जिसे सबूत के तौर पर सतर्कता ब्यूरो को प्रस्तुत किया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो फिरोजपुर द्रेंज वारा आवेदन की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त आरोपी ने शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये की रिश्वत ली थी। उक्त मामले में रिश्वत लेने का दोषी पाये जाने पर ब्यूरो द्वारा उक्त कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो की फिरोजपुर रेंज में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

0 Comments