Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब

मेरे शब्द आम लोगों को परेशान करने वालों के लिए केवल एक चेतावनी थे: स्पीकर

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि उन्होंने सख़्त शब्दों का प्रयोग हर किसी के लिए नहीं, बल्कि लोगों को परेशान करने वालों के लिए किया है।
जारी बयान में स्पीकर ने कहा कि एक सभ्य समाज में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाज़त नहीं दी जा सकती। कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों को केवल चेतावनी दी थी कि उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि उनकी चेतावनी का आम लोगों के हितों की रक्षा के सिवा और कोई भी उद्देश्य नहीं था।
स्पीकर ने कहा कि कुछ स्वार्थी लोग उनके बयानों को गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह चेतावनी केवल लोगों को बेवजह परेशान करने वालों के लिए थी। उन्होंने कहा कि उन्होंने इन सख़्त शब्दों का प्रयोग लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया है और यदि इससे किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची है तो वह इस लिए माफी चाहते हैं।

0 Comments